अयोध्या: संतोष अध्यक्ष, रविन्द्र मंत्री व वीरेन्द्र बने कोषाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की हैरिग्टनीगंज ब्लॉक शाखा का चुनाव शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पाराताजपुर में सम्पन्न हुआ। चुनाव के लिए कुल 412 में से 367 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। चुनाव नतीजों के अनुसार संतोष कुमार यादव हैरिग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार वर्मा मंत्री और वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 

संगठन के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न 12:30 से मतदान प्रारंभ होकर 3:30 तक चला। चुनाव संपन्न कराने के लिए मसौधा  ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव निर्वाचन अधिकारी, बीकापुर ब्लॉक मंत्री रविंद्र गौतम सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। 

मतगणना में अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार यादव को 157, सरवरे आलम को 139 एवं राम निहाल यादव को 71 मत मिले। मंत्री पद पर रविन्द्र कुमार वर्मा  को 136 जामवंत को 132 अरविंद प्रताप यादव को 96 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार पांडेय को 181 मत प्राप्त हुए जबकि मनोज कुमार चौरसिया को 178 मत मिले।

जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने ब्लॉक इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया सभी को साथ लेकर शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि इससे परिलक्षित होता है उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को शिक्षकों का अपार समर्थन प्राप्त है। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती  ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन हित में काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाघ के हमले से बालिका की मौत, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की जांच

संबंधित समाचार