हल्द्वानी: जिंदगी से जंग हार गया नन्हा हाथी, ट्रेन की चपेट में आने सा हुआ था घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को ट्रेन की चपेट में आए नन्हे हाथी की जान नहीं बचाई जा सकी। बीते छह दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग चल रही थी लेकिन अफसोस....

वन विभाग ने मौके पर ही उसके शव को दफना दिया है। आपको बता दें कि रविवार सुबह टांडा जंगल में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी का डेढ़ वर्षीय बच्चा  गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद वाइल्डलाइफ चिकित्सक डॉ आयुष उनियाल, डॉ हिमांशु पांगती और वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ प्रशांत वर्मा उपचार में जुटे थे। लेकिन गुरुवार रात 11:35 बजे हाथी के बच्चे ने दम तोड़ दिया। हाथी के बच्चे के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण वह उठ नहीं पाया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार की मौजूदगी में हाथी के शव को मौके पर ही दफना दिया। इस दौरान वन विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार