लखनऊ: आज भी हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड
लखनऊ, अमृत विचार। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है। इसी बीच शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। लखनऊ समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश से एकाएक ठंड और बढ़ गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने आज भी बारिश की आशंका जताई है। इसी के साथ दिन के तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट दर्ज होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं कोहरा तो कहीं हल्की बारिश होगी।
ये भी पढ़ें - लखनऊ MP-MLA Court कोर्ट ने दिया राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का आदेश
