सुल्तानपुर: आराध्या के मैथ फार्मूले की हुई खूब सराहना, बच्चों ने लगाई गणित मॉडल प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद नगर में गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया। नौनिहालों के मॉडल खूब सराहे गए। बच्चों में भी उत्साह दिखा। विद्यालय के प्रिंसिपल सुमंत कुमार पांडेय ने बच्चों के मॉडल प्रदर्शनी स्टॉल पर जाकर उनसे उसके बारे में जानकारी ली और उनका उत्साह वर्धन किया।

विद्यालय के सेनापति कुंवर अर्जुन सिंह ने लाइट के माध्यम से प्रश्न और उत्तर का मॉडल बनाया था। उपसेना पति उत्कर्ष मिश्रा ने पेपर में प्लेस वैल्यू व व सर्किल का मॉडल बनाया था। आराध्या सिंह ने लाइट के माध्यम से मैथ फॉर्मूला बनाया था। जिसकी खूब प्रशंसा हुई। व्यवस्था प्रमुख आचार्य अनिल तिवारी ने बताया कि बच्चों ने अपने हाथों से गणित का माडल बना कर लगाए है।

अमित त्रिपाठी ने बताया की तृतीय मासिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और अभिभावकों से शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की गई। इस मौके पर आचार्य आत्म प्रकाश श्रीवास्तव, धर्मराज मौर्या, सचिन सिंह, अमित तिवारी, इंद्रेस, आराधना तिवारी, रेखा मिश्रा, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-बड़ी खबर: UP नगर निकाय चुनावों में OBC आरक्षण मामले में फैसला सुरक्षित, जानें कब आएगा निर्णय

संबंधित समाचार