हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव... रश्मि लमगड़िया ने 1294 वोटों से दर्ज की जीत, यहां देखें पूरा परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। 10 पदों के लिए भारी संख्या में लोगों ने मतदान किया। 40.94 प्रतिशत छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 11266 में से 4612 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। 

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव का मतदान पूरा हुआ। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं में तनातनी भी देखने को मिली।

चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई सूरज भट्ट को 470 वोट, एबीवीपी कौशल बिरखानी को 1353 वोट व निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया को 2647 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अरहम रजा को 14 वोट पड़े हैं। रश्मि 1294 वोटों से आगे रही। उपाध्यक्ष पद पर गौरव सम्मल व छात्रा उपाध्यक पद पर गीता कुंवर निर्विरोध रही। सचिव पद पर निहित नेगी 2702 वोटों के साथ विजयी रहे। विज्ञान संकाय से सौरभ जोशी विजय घोषित हुए। 15वें राउंड की मतणना के बाद के बाद परिणाम घोषित किया गया। 

इधर, महिला महाविद्यालय में एबीवीपी के परचम लहराया है। एबीवीपी की शिवानी कार्की ने एनएसयूआई की रिंकी को 343 मतों से पराजित कर छात्रसंघ अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। शिवानी को 492 मत प्राप्त हुए, जबकि रिंकी को 149 मत ही हासिल हो सके। छात्रसंघ के 10 पदों के लिए आज हुए मतदान में 2409 छात्राओं में से 677 छात्राओं ने मतदान किया था। महिला कॉलेज चुनाव

वहीं उपाध्यक्ष पद पर वैष्णवी विजयी रहीं। वैष्णवी को 442 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आयुषी सिंह को 154 मत मिले। सचिव पद पर अंजलि ने जीत हासिल की। अंजलि को 409 व हरिप्रिया राणा को 205 मत हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सुनैना कार्की ने बबीता पिमौली को 289 मतों के अंतर से पराजित किया।

संयुक्त सचिव में पूजा बिष्ट विजयी रहीं। पूजा को 459 मत मिले। विवि प्रतिनिधि में भावना कांडपाल और सांस्कृतिक सचिव में कविता परगाईं विजयी घोषित की गई। कला संकाय प्रतिनिधि में इंदिरा दिव्यदर्शिनी, विज्ञान में पूजा बिष्ट और कॉमर्स में रिया पडलिया विजयी रही।

नैनीताल डीएसबी कैम्पस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं। अध्यक्ष पद पर सुभम बिष्ट ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुभम कुमार को 388 वोट से हराया। वहीं एबीवीपी उमीदवार तीसरे स्थान पर रहा।नैनीताल में विजेता छात्र नेता शपथ ग्रहण करते हुए।

सुभम को कुल 1192 वोट पड़े और सुभम कुमार को 804 मिले। वहीं मोहित पंत को 758 वोट मिले। इसके साथ ही सचिव पद पर प्रिंस गड़िया और राहुल नेगी की कांटे की टक्कर दिखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद राहुल नेगी ने आंखरी राउंड में 213 वोटों से गड़िया को हराते हुए जीत दर्ज की।

प्रिंस गड़िया को 1256, राहुल नेगी को 1469 वोट मिलें है। इसके साथ ही उप सचिव पद पर देवराज सिंह राणा 691 और कुनाल आर्या 470 वोट मिले। गौरव जोशी ने 1451 वोटों से जीत दर्ज की। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कंचन भट्ट व कोषाध्यक्ष में संतोष आर्या निर्विरोध चुने गए। चुनाव जीतने के बाद सभी उमीदवारों को शपथ दिलाई गई है।

रामनगर छात्र संघ चुनाव में आशीष मेहरा ने अपनी जीत दर्ज कराई है। उन्होंने एवीबीपी का परचम लहराते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के योगेश सिंह रावत को 755 मतों से शिकस्त दी।आशीष मेहरा को 1610 मत मिले, जबकि योगेश सिंह रावत को महज 855 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।रामनगर छात्र संघ

छात्र उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप चौधरी व छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी शर्मा निर्विरोध चुनी गईं। सचिव पद पर धीरज रावत 1245 मत लाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रशांत कुमार को 467 मतों के अंतर से हराया। धीरज रावत को 1245, प्रशांत कुमार को 778 मत मिले, जबकि सुमित को 248 वोट ही पड़े। 

संबंधित समाचार