हरदोई: DM और SP ने किया शौर्य स्थल का निरीक्षण, दिये निर्देश
माधौगंज /हरदोई, अमृत विचार। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद राजा नरपति सिंह के शौर्य स्थल पर डीएम व 11000एसपी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने शौर्य स्थल,झील व किला के विकास के लिए पर्यटन अधिकारी से प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए। संस्थान के पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल को विकसित किए जाने के लिए चार बिंदुओं का पत्र सौंपा।
ब्लाक के गांव रुईया में स्थित अमर सेनानी राजा नरपति की प्रतिमा पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने पुष्प अर्पित किए।उन्होंने शौर्य स्थल के शिलालेखों पर लिखी वीरता की कहानी को पढ़ा। संस्थान के पदाधिकारी अशोक सिंह व राहुल सिंह ने राजा के शौर्य व उनके पराक्रम के बारे में बताया।
रुइया किला स्मारक स्थल को विकसित करने के लिए संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दिए पत्र में कहा कि झील की खुदाई कराकर गहरा करके जल संचय एवं चिड़ियों के बैठने के लिए स्थान बनाया जाए , स्मारक स्थल पर एक वन चौकी स्थापित की जाए जिससे वन एवं स्मारक की सुरक्षा बनी रहे , विजय स्तंभ का जीर्णोद्धार एवं प्रतिमा स्थल की छतरी सहित सुंदरीकरण किया जाना आवश्यक है ।
उन्होंने पत्र में कहा कि स्मारक स्थल पर 11000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 5 हजार वृक्ष लगाए गए हैं तथा शेष 6 हजार वृक्षो को रोपित किया जाना शेष है । अशोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी एमपी सिंह को अमर सेनानी नरेश राजा नरपति सिंह के जीवन पर प्रकाश डालाते हुए बताया कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में अंग्रेज विग्रेडियर एड्रियन सी वी होप तथा उनके पांच लेफ्टिनेंट एवं 55 अंग्रेज सैनिकों को स्मारक स्थल पर मार गिराया था उनकी स्मृति में एक विजय स्तंभ की स्थापना की जा चुकी है।
डीएम ने पर्यटन अधिकारी दीपांकर से सड़क,छतरी में प्रकाश व्यवस्था, बाउन्ड्री वाल की दीवाल की ऊंचाई बढ़ाना, वन चौकी,झील आदि का प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।बीडीओ रमेश कुमार से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। इस मौके पर उमेश माहेश्वरी,शैलेन्द्र,मनोज सिंह,गौरव सिंह, सचिव अंकित पटेल,बीट प्रभारी शिव मिलन शुक्ला, थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -ग्राहकों को उनके घर पर सेवा देने की कोशिश :क्षेत्रीय प्रमुख
