IND vs BAN 2nd Test: अश्विन और अय्यर ने बांग्लादेश को चटाई धूल, भारत ने सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरपुर। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां तीन विकेट से जीत दिलाई। भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुबह तीन विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे उसका स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया। 

अय्यर और अश्विन ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली। अश्विन 42 और अय्यर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के प्रयास से भारत ने दो मैच की श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत की। भारत ने चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था। 

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच का स्कोर 

भारत और बांग्लादेश के बीच यहां खेले गए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का स्कोर इस प्रकार रहा। 
बांग्लादेश पहली पारी : 227 रन
भारत पहली पारी : 314 रन
बांग्लादेश दूसरी पारी : 231 रन
भारत दूसरी पारी
शुभमन गिल स्टं नुरुल हसन बो मेहदी हसन मिराज 07 केएल राहुल का नुरुल हसन बो शाकिब अल हसन 02 चेतेश्वर पुजारा स्टं नुरुल हसन बो मेहदी हसन मिराज 06 अक्षर पटेल बो मेहदी हसन मिराज 34
विराट कोहली का मोमिनुल हक बो मेहदी हसन मिराज 01 जयदेव उनादकट पगबाधा बो शाकिब अल हसन 13
ऋषभ पंत पगबाधा बो मेहदी हसन मिराज 09
श्रेयस अय्यर नाबाद 29
रविचंद्रन अश्विन नाबाद 42
अतिरिक्त: 02
कुल: (47 ओवर में सात विकेट पर) 145
विकेट पतन : 1-3, 2-12, 3-29, 4-37, 5-56, 6-71, 7-74 गेंदबाजी:
शाकिब अल हसन 14 -0 -50-2, तैजुल इस्लाम 11-4-14-0, मेहदी हसन मिराज 19-4 -63-5, तास्किन अहमद 1-0-4-0, खालिद अहमद 2-0 -12-0 

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से नहीं मिला कोई समर्थन, नेतृत्व प्रतिबंध पर डेविड वॉर्नर ने दिया बयान 

संबंधित समाचार