Kanpur News : बिल्हौर तहसील मे बनेगीं आठ नई पुलिस चौकी, पुलिस कमिश्नर ने शासन को भेजा प्रस्ताव
Kanpur News कानपुर के बिल्हौर में बनेंगी आठ नई पुलिस चौकी।
Kanpur News कानपुर के बिल्हौर में आठ नई पुलिस चौकी बनेंगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। कमिश्नरेट लागू होने के बाद अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस फोर्स बढ़ाया जाएगा।
कानपुर, [अभय प्रताप सिंह]। बिल्हौर में बढ़ती आबादी के साथ अपराध भी बढ़ रहे हैं। अपराध की रोकथाम पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। इसीलिए बिल्हौर -तहसील क्षेत्र मे आठ नई पुलिस चौकी बनने की योजना बन रही है।
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड ने सभी थाना प्रभारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। वर्तमान मे तहसील मे पांच चौकी संचालित है जबकि अरौल चौकी को थाना बना दिया गया है। इसीलिए कमिश्ररेट की ओर से आठ नई पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
शनिवार को ककवन थाना क्षेत्र के औरोताहारपुर गांव मे चौकी बनाने के लिए भूमि का चिन्हीकरण भी किया गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद्र के साथ राजस्व विभाग के कई लेखपाल व कानूनगो ने भूमि का चिन्ही करण भी कर दिया गया है।
जबकि इन क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां भी अधिक रहती हैं। वहीं अरौल के साथ उत्तरीपूरा को थाना बनाने की कायावद शुरू है। दो नए थाने खुलने के बाद पुलिस के हाथ तो मजबूत होंगे ही साथ ही पुलिस अपने क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्रवाई कर सकेगी। बता दें कि वर्तमान समय में नदीहा ,विषधन ,मकनपुर उत्तरीपुरा ,बिकरू की पुलिस चौकी का संचालन हो रहा है।
इन गांव मे नई पुलिस चौकी
ककवन - औरोताहारपुर
बिल्हौर - नानानऊ , मल्हापुर, अलियापुर , देवहा
शिवराजपुर - धमनी निवादा, कासामऊ
चौबेपुर :- बाबा कुआं, बिठूर रोड़
