अलीगढ़: 19 रूटों पर रफ्तार भरेंगी 41 नई अनुबंधित बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अलीगढ़। रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए यह खबर राहत भरी है। प्रदेश मुख्यालय के आदेश पर अलीगढ परिक्षेत्र के 19 रूटों पर 41 नई अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रूट्स चिन्हित किए गए है। अब राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सिकंदराराऊ, हाथरस, आगरा, म

रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। प्रदेश मुख्यालय से जारी आदेशों के आधार पर अलीगढ़ परिक्षेत्र के 19 रूटों पर 41 नई अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रूटों को चिन्हित किया गया है। अब लखनऊ, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सिकंदराराऊ, हाथरस, आगरा, मथुरा, बल्लभगढ़, नोएडा आदि लोकल रूटों पर भी बसों की कमी नहीं होगी। 

परिवहन निगम ने शासन के निर्देश पर साधारण, वातानुकूलित एवं स्लीपर क्लास की प्राइवेट बसों के साथ करार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए साल में लोगों को नई अनुबंधित बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत उत्सर्जन मानक भारत स्टेज- 6 (बीएस-6) वाली दो वर्ष पुरानी बसों को शहरी क्षेत्रों में एवं भारत स्टेज-4 (बीएस- 4) वाली चार साल पुरानी बसें ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। चालकों की तैनाती और बसों का रख-रखाव संचालक करेंगे। जबकि इन बसों पर परिचालक परिवहन निगम के होंगे। 

इन रूटों पर चलेंगी बसें
लखनऊ, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, सिकंदराराऊ, हाथरस, कासगंज, एटा, बरेली, मुरादाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर, देहरादून जैसे लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन होगा। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : राजधानी में शुरू हुई वीआईपी नंबरों की बुकिंग, ऑनलाइन है प्रक्रिया

संबंधित समाचार