Hamirpur News : दिल्ली एंटीकरप्शन टीम के सदस्य बनकर जांच पहुंचे दो गिरफ्तार, अमृत सरोवर में गड़बड़ी की बात कहकर मांग रहे थे रुपये
Hamirpur News हमीरपुर में दिल्ली एंटीकरप्शन टीम के बन कर वसूली करने गए दो गिरफ्तार।
Hamirpur News हमीरपुर में दिल्ली एंटीकरप्शन टीम के सदस्य बनकर जांच पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार किये गये है। आरोपी अमृत सरोवर और गौशाला में गड़बडी करने की बात कह डरा धमकाकर रुपये मांग रहे थे।
हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा क्षेत्र के प्रधानों से फर्जी नेशनल सेक्रेटरी ऑल इंडिया दिल्ली एंटीकरप्शन टीम का सदस्य बनकर उगाही करने का मामला सामने आया है। प्रधानों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विकासखंड क्षेत्र के जखेला ग्राम प्रधान रामा देवी के पुत्र अंकित सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो लोग गांव पहुंचे। उन्होंने अमृत सरोवर व गौशाला के नाम पर डरा धमकाकर पैसे मांगने लगे। वह अपने को नेशनल सेक्रेटरी ऑल इंडिया दिल्ली एंटीकरप्शन टीम का सदस्य बता रहे थे। शक होने पर कुरारा पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की।
इस पर दोनों युवक फर्जी निकले। जिन्होंने अपना नाम शिवनारायण भारती पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद व दूसरे ने अश्विनी कुमार पुत्र शिवनारायण निवासी कस्बा कदौरा के मोहल्ला सिद्धार्थनगर जनपद जालौन बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
