बरेली: मरीज हुए परेशान... 300 बेड अस्पताल में परामर्श, दवा लेने जिला अस्पताल जाएं
ओपीडी में रोगियों को हो रही परेशानी, जरूरी संसाधनों के साथ दवाओं का अभाव
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण के चलते जिला अस्पताल के कई विभागों की ओपीडी 300 बेड अस्पताल में शिफ्ट की जा चुकी है, मगर यहां जरूरी संसाधनों का अभाव बना हुआ है। यहां कई बीमारियों की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवाओं के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है या फिर बाहर से लेनी पड़ रही हैं।
डॉक्टर भी पर्चे पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। डॉक्टर मरीजों को जो दवाएं पर्चे पर लिख रहे हैं, उनमें अधिकांश दवाएं यहां मौजूद नहीं हैं। फार्मेसी विभाग में त्वचा, आंख संबंधी अन्य बीमारियों की दवाओं की कमी है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अकीक ने बताया कि कुछ बीमारियों की दवाएं ही उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि कमी होने पर तुरंत दवाएं मंगवा ली जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: जिंगल बेल्स स्कूल में साप्ताहिक खेल का समापन
