Video : प्रेमी ने की युवती की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

MP के CM शिवराज सिंह चौहन ने घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में गर्लफ्रेंड के साथ बुरी तरह मारपीट करने वाले शख्स के अवैध घर पर बुलडोजर चला है। मामले में आरोपी को यूपी के मिर्जापुर से अरेस्ट किया गया था। उसका नाम पंकज त्रिपाठी (24) है।  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो अपनी 19 साल की प्रेमिका इतनी बेरहमी से पीटता है कि वो बेहोश हो जाती है।  खबर है कि वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें:-राष्ट्रपति मुर्मू शीतकालीन प्रवास के लिए  26 से 30 दिसंबर तक तेलंगाना में रहेंगी 

MP के CM शिवराज सिंह चौहन ने घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है।  मध्य प्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जाएगा। 

वहीं इस मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर उसे तोड़वा दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा से दंडित किया जाएगा, जिससे वह दोबारा अपराध न कर सकें। 

ये भी पढ़ें:-Covid-19 Updates : देश में कोविड-19 के 196 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3428 हुई 

संबंधित समाचार