सुल्तानपुर: खेत से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बल्दीराय, सुल्तानपुर। दुबई से लौटे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। लखनऊ में एक निजी हॉस्पिटल में करीब 24 घंटे वेंटीलेटर पर होने के बाद वह जिंदगी से हार गया। युवक की मौत से परिवार में मोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

घटना शनिवार रात बल्दीराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। गांव निवासी मोहम्मद इकराम (26) पुत्र मोहम्मद असलम पिता के साथ शनिवार शाम गेहूं खेत के खेत में सिंचाई कराने गया था। वह बाइक से खेत से घर के लिए निकला, लेकिन पहुंचा नहीं। पिता असलम कुछ समय के बाद घर पहुंचे और बेटे के घर पर नहीं मिलने पर उसने तलाश शुरू किया। गांव के बाहर बाग में बेटा खून से लथपथ मिला। तत्काल परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ में एक निजी हॉस्पिटल में युवक का इलाज शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि युवक को रास्ते में घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारा और मौके से फरार हो गये। लखनऊ में एक निजी हॉस्पिटल में युवक का इलाज शुरू हुआ और स्थिति बिगड़ती चली गई। सिटी स्कैन रिपोर्ट में युवक के सिर में गोली फंसी हुई मिली।

युवक की हालत बेहद नाजुक होने से चिकित्सक ने ऑपरेशन करने से हाथ खड़ा दिया। रविवार को वह वेंटीलेटर पर आ गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल युवक की मां सूफिया बेगम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
 
29 को दुबई जाता इकराम 
इकराम दुबई में रहकर जॉब करता था। 28 अक्टूबर को वह दुबई से लौटा था। 29 दिसंबर को उसे वापस जॉब पर लौटना था। घायल इकराम के चार भाई और दो बहन है। भाइयों में वह तीसरे नंबर पर है। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें:-वरुण गांधी के ट्विटर प्रोफाइल से हटा बीजेपी का उल्लेख, कांग्रेस में शुरू चर्चाओं का बाजार

संबंधित समाचार