बहराइच: बीज और खाद की 42 दुकानों पर छापा, आठ के लाइसेंस निलंबित, छह को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। कृषि विभाग की टीम ने जिले के खाद और बीज की 42 दुकानों पर सोमवार को छापेमारी की। अनियमितता मिलने के चलते आठ दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि खाद और बीज के 16 नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की इस कार्यवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने खाद और बीज की दुकानों पर छापेमारी के लिए टीम गठित की। सदर तहसील में उप कृषि निदेशक टीपी शाही, नानपारा और मोतीपुर में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, महसी में कृषि रक्षा अधिकारी प्रिय नंदा, कैसरगंज और पयागपुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह की टीम ने कुल 42 खाद और बीज की दुकानों पर छापा मारा।

Image Amrit Vichar(25)

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बिक्री में स्टॉक रजिस्टर और अन्य कागजात दुरुस्त नहीं मिले। जिस पर आठ दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इनमें चिस्ती खाद भंडार शंकरपुर, एग्री जंक्शन वन स्टॉप कल्पीपारा, मेराज खाद भंडार नवाबगंज, जायसवाल खाद भंडार और मन मोहन यादव खाद भंडार नवाबगंज, उत्तम खाद भंडार राम नगर, अरुण पाठक बीज भंडार जलाल पुर और शांति खाद बीज भंडार मेला रोड नवाबगंज शामिल हैं।

इसके अलावा विभाग की ओर से 16 खाद और बीज के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी दुकान दार पास मशीन से ही खाद वितरित करें। साथ ही बिना आधार कार्ड और खतौनी के खाद का वितरण न करें।

इनको जारी हुआ नोटिस
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कई दुकानदारों के यहां रख रखाव की व्यवस्था काफी खराब दिखी। जिस पर छह दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इनमें एनके बीज भंडार, मौर्या खाद भंडार, सिंह कृषि केंद्र, एग्री जंक्शन वन स्टॉप, पांडेय कृषि सेवा केंद्र, पीयूष कृषि सेवा केंद्र समेत छह दुकान शामिल हैं। नोटिस का सही जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पूर्व जिपं सदस्य के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, आपराधिक मामले छिपाकर जारी कराया था चरित्र प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार