हरदोई: पूर्व जिपं सदस्य के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, आपराधिक मामले छिपाकर जारी कराया था चरित्र प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपने खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मामले को छिपाते हुए अपना चरित्र प्रमाण पत्र जारी करा लिया। एसडीएम सदर ने सारे मामले की जांच की। उसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक (द्वितीय) श्रीराम ने कोतवाली बिलग्राम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदीन राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा गया है कि कोतवाली देहात के नरेश नगर नानकगंज झाला लखनऊ रोड निवासी पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य बिलग्राम रामदीन राठौर ने बिजली विभाग में ठेकेदारी करने के लिए अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमे को छिपाते हुए और दूसरा पता-ठिकाना दिखाते हुए अपना चरित्र प्रमाण पत्र जारी करा लिया। 

इस मामले की जांच एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने की, जांच में इस तरह किए गए फर्ज़ीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिसके चलते पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य रामदीन राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: विवि और महाविद्यालयों में 30 दिसंबर से रहेगा शीतकालीन अवकाश

संबंधित समाचार