आज का राशिफल। 27 दिसंबर, 2022
मेष
आज आपके मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। आप व्यस्त तो रहेंगे लेकिन परिवार के साथ आनंद के क्षण भी बिताएंगे। बॉस आपके काम को देखकर काफी खुश रहेंगे। तार्किक विषयों पर अपनी बेबाक राय देंगे।
वृष
आज अपनी कमजोरियां किसी से साझा न करें। ज्यादा भावुक होने से बचें। लोग आपकी झूठी-प्रशंसा भी करेंगे। शाम तक कोई गुम चीज वापस मिल सकती है। पर्यटन से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है।
मिथुन
आज कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। धन के मामले में आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। शुभ और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। आर्थिक प्रगति होने की प्रबल संभावना है।
कर्क
आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। कोई जरूरी काम टल सकता है। किसी पर भी आपको पूरा भरोसा नहीं करना चाहिए। अपनी परेशानियों को माता-पिता से शेयर कर सकते हैं। घरेलू खर्च मानसिक तनाव और कलह का कारण बन सकते हैं।
सिंह
आज काफी दिनों से नौकरी में चल रही समस्या खत्म हो सकती है। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ कमा सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है। फिल्म निर्माण और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
आज ऑफिस में समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आपके मैनेजमेंट की काफी प्रशंसा होगी। नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं। शासन और प्रशासन का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। प्रणय जीवन में नवीनता का संचार होगा।
तुला
आज एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जाएंगे। कारोबार की आगामी योजनाओं के लिए विशेषज्ञ लोगों से विमर्श करेंगे। आप सिर्फ अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक
आज आपसी बातचीत के माध्यम से विवादों को निपटाने में सफलता मिलेगी। सामाजिक रिश्तों का दबाव आपके ऊपर बन सकता है। आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिसको लोग शायद अभी व्यवहारिक न मान रहे हों।
धनु
आज अपने धन का सदुपयोग करें। बिना सोचे-विचारे उसे खर्च न करें। योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने से आपको कारोबार में अच्छा लाभ होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा।
मकर
आज गुप्त शत्रुओं का भेद आपके सामने खुल सकता है। बुद्धिमान लोगों की संगति प्राप्त होगी। परिवार और ऑफिस दोनों ही जगह आप संयम का परिचय देंगे। आपकी सेवाभावना लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी।
कुंभ
आज जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान अवश्य रखें। कमीशन से जुड़े व्यापार में लाभांश बढ़ेगा। संतान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर सकते हैं। पिता के मार्गदर्शन का लाभ आपको व्यापार संभालने में मिलेगा।
मीन
आज कुछ नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। जिद्दी रवैया अपनाने से बचें। प्रतिद्वंदियों से आपको सावधान रहना चाहिए। यदि घर से बाहर जा भी रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर चलें। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
