बरेली: अब 84 टॉपर्स की सूची तैयार, दो में होगा बदलाव
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अब 65 से अधिक छात्रों को पदक मिलेंग। विश्वविद्यालय ने सोमवार रात तक 84 टॉपर्स की प्रस्तावित सूची तैयार कर ली थी। मंगलवार को इस पर अंतिम मुहर लगेगी। नए 19 में टॉपर्स में 13 छात्राएं हैं। छात्राओं की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। एमए के दो पाठ्यक्रमों के टॉपर्स में भी बदलाव हो सकता है, क्योंकि चुनौती मूल्यांकन में दो छात्रों के नंबर बढ़ गए हैं।
मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक होगी, जिसमें कई नए प्रस्ताव भी पास हो सकते हैं। विश्वविद्यालय ने 63 पाठ्यक्रमों में 65 टॉपर्स की सूची जारी की थी। इसमें 54 छात्राएं थीं। कुछ नए नियमों के चलते कई पाठ्यक्रमों के पदक शामिल नहीं हुए थे लेकिन विरोध के बाद इसमें बदलाव किया गया है।
इससे अब 84 टॉपर्स बन गए हैं। 65 से अधिक टॉपर्स में जो शामिल हुए हैं, उनमें एमए प्राचीन इतिहास में अंशिका राज शर्मा, एमए अर्थशास्त्र में रिद्धि पांडेय, एमएड में फैजिया बी, एमए अंग्रेजी में जाहन्वी सिंह, एमबीए पार्ट टाइम में प्रतीक अग्रवाल, एमए फैशन डिजाइन में स्नेहा, एमएससी सैन्य अध्ययन में शिवानी पटेल, एमएससी सांख्यिकी में चादर प्रकाश त्रिपाठी, एमए पर्सियन में राशिद हुसैन, बीए एलएलबी में कृतिका अग्रवाल, बीकॉम फाइनेंस में हंसिका वर्मा, बीएड में विवेचना सागर, एम लिब में आंचल, एलएलएम में आयुषी सक्सेना, बीसीए में महिमा चावला, बिलिब में वारिशा, बीएससी कृषि में देवेश प्रताप कौशल और एलएलबी में पारस प्रधान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाया, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म
