बरेली : ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी के एजाज नगर गौंटिया में देर रात ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग इतना विकराल रूप ले लिया कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विवाग को पूरे मामले की जानकारी दी। दमकल की टीम ने भीषण आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी को ट्रांसफार्मर में लगी आग से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
बरेली : थाना बारादरी के एजाज नगर गौंटिया में देर रात ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, दमकल विभाग की टीम ने भीषण आग पर काबू पाया, फिलहाल किसी को ट्रांसफार्मर में लगी आग से नुकसान नहीं हुआ @bareillypolice pic.twitter.com/zcp2NEtEIa
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 27, 2022
ये भी पढ़ें:-बरेली: अब 84 टॉपर्स की सूची तैयार, दो में होगा बदलाव
