VIDEO : दोहरा शतक जड़ने के बाद David Warner ने मनाया जश्न, रिटायर्ड हर्ट को होकर जाना पड़ा मैदान से बाहर
वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 100वें मैच में शतक जड़ने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट जगत में बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले डेविड वॉर्नर दुनिया के दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के ओपनर गॉर्डन ग्रीनिज (Gordon Greenidge) ने हासिल की थी। लेकिन इसी दौरान वॉर्नर ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया और चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। डेविड वॉर्नर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
David Warner becomes only the second batter to score a double hundred in their 100th Test 🙌
— ICC (@ICC) December 27, 2022
Watch #AUSvSA LIVE on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions) 📺#WTC23 | 📝 https://t.co/FKgWE9jUq4 pic.twitter.com/lXfn50rf5C
David Warner scores double century in his 100 Test match. 1st Australian to score double century in his 100 Test match.#AusVSA pic.twitter.com/g6gTl2aHdT
— Yeshwant Chitte (@YeshwantChitte) December 27, 2022
वहीं वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 100वें मैच में शतक जड़ने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग अकेले प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। पोंटिंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2006 में सिडनी में यह उपलब्धि हासिल की थी। पोंटिंग ने तब दोनों पारियों में शतक (120 और नाबाद 143 रन) बनाए थे। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (218) ने फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में यह कारनामा किया था।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 100 मैच कॉलिन कॉउड्रे ने खेले थे और उन्होंने इसमें इसमें शतक भी जड़ा था। उनके बाद जावेद मियांदाद, गार्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम उल हक, पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला, रूट और वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया। वॉर्नर ने 81वां रन पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के आठवें बल्लेबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त
पिछले कुछ समय से लचर प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए दोहरा शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका पर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की। वॉर्नर ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 200 रन बनाए जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 386 रन बनाए हैं। उसकी कुल बढ़त 197 रन की हो गई है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें : Boxing Day Test : मेलबर्न में David Warner का कमाल, 100वें टेस्ट मैच में जड़ा शतक...8000 रनों का आंकड़ा भी किया पार
