लखनऊ विश्वविद्यालय: कुलपति आलोक राय का बढ़ सकता है कार्यकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय का एक बार फिर से कार्यकाल बढ़ सकता है। इस संबंध में राजभवन में चर्चा हो चुकी है। ये निर्णय आलोक राय का पिछला कार्यकाल देखते हुए लिया जा सकता है। राजभवन के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 29 दिसंबर को होने वाली बैठक में स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि लखनऊ विश्वविद्यालय में अगला कुलपति कौन होगा? इसको लेकर काशी विद्यापीठ के कलपति आनंद त्यागी का भी नाम चल रहा है। लेकिन प्रोफेसर आलोक राय की कार्यशैली को देखते हुए उनके नाम पर मुहर लग सकती है।

बता दे कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने कड़ी मेहनत करते हुए अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर लखनऊ विश्वविद्यालय को नेक मूल्यांकन में ए डबल प्लस की ग्रेडिंग दिलाने का कार्य किया है। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी कभी प्रश्नचिन्ह नहीं लगा, शिक्षकों के प्रमोशन से लेकर के छात्रों की समस्या को सुनने के लिए छात्रों को सीधा मंच देते हुए उनसे सीधी वार्ता करना, जरूरतमंद छात्रों के लिए वीसी केयर फंड की शुरुआत करना जैसे तमाम ऐसे कार्य हैं जो आलोक राय की विश्वविद्यालय के लोगों को याद दिलाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: सपा कार्यालय में ओपी राजभर की अब नहीं होगी एंट्री, पार्टी दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

संबंधित समाचार