मेरठ: आजीवन सजा काट रहे कैदी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में मंगलवार सुबह बहसूमा निवासी एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

यह भी पढ़ें- मेरठ : आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत

बहसूमा के मोहम्मदपुर साकिस्त निवासी अरुण को सोमवार देर रात हार्ट अटैक आ गया। अचानक कैदी अरुण की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां, मंगलवार सुबह कैदी अरुण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अरुण के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हत्या के मामले में काट रहा था आजीवन कारावास
अरुण ने साल 2013 में डॉक्टर दिनेश की क्लीनिक पर बैठे होने के दौरान दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अरुण को आजीवन कारावास की सजा दी गई। पिछले छह साल से अरुण जेल में सजा काट रहा था।

यह भी पढ़ें- मेरठ: कोचिंग से किया था करियर शुरू, अधिशासी अधिकारी बनने के बाद लावड़ में मिली थी पहली तैनाती

संबंधित समाचार