आज का राशिफल। 29 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज इंटरनेट के माध्यम में कोई बुरी सूचना मिलने की आशंका है। जो आपसे असहमत हैं उनसे बहस न करें। लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो पूरी सावधानी अवश्य बरतें।

वृष

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधाभासी मामले एक साथ सामने आयेंगे। विलासितापूर्ण जीवनशैली का आनंद उठायेंगे। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। वित्तीय मामलों में आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन

आज अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी कार्यप्रणाली से आपके सहकर्मी प्रेरणा लेंगे। लोग आपको सम्मान देंगे जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका मन आध्यात्म की तरफ भी हो सकता है। व्यवसाय में बुद्धिमानी वाले निर्णयों के कारण आपको लाभ मिलेगा।

कर्क

आज व्यावसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें। अपने बजट से ज्यादा धन खर्च न करें। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन में अजीबोगरीब विचार आ सकते हैं।

सिंह

आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहें। सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या उभर सकती है। छोटी-छोटी बातों में तनाव लेने से आपकी कार्यक्षमता खराब हो सकती है। लोगों के हस्तक्षेप से आपके कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

कन्या

आज अपने अन्तर्मन की आवाज अवश्य सुनें। करियर और पेशे में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

तुला

आज आप स्वयं के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी कार्य में जल्दबाज़ी न करें। मन में नये रचनात्मक विचार आएंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें। आप कम समय में बहुत से काम निपटा लेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।

वृश्चिक

आज जॉब में आपको जवाबदारी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मामले में आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। व्यक्तिगत उलझनें आपके जीवन में बढ़ सकती है। संगीत और साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।

धनु

आज लोग आपके द्वारा कही गई बात का बुरा मान सकते हैं। इसलिये सोच-समझकर ही टिप्पणी दें। आप किसी जमीन के सौदे को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय ही रहने दें।

मकर

आज दिन परिवार वालों के साथ बितायेंगे। परिजनों से सलाह अवश्य लें। पति-पत्नी के बीच काफी अच्छे संंबंध रहेंगे। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं।

कुंभ

आज अनावश्यक कार्यों में धन का अपव्यय होगा। उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। आपको अभी अधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। किसी को भी आज धन उधार न दें। पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है।

मीन

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी। प्रेमी जन आपको उपहार दे सकता है। विवाह को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। लेन-देन से जुड़े मामलों की उलझनों का निवारण होगा।