Delhi-NCR और उत्तर भारत में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी, उत्तरकाशी में 3.1 तीव्रता का भूकंप 

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर आज सुबह भी कडाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग धुंध और कोहरे के बीच सड़क किनारे, फल और सब्जी मंडियो में अलाव सेकते देखे गये। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक कोहरा मंगलवार को देखा गया जिसके कारण रेल और अन्य यातायात प्रभावित हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था। 

इस बीच पंजाब के अमृतसर में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। IMD के मुताबिक आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है। मुरादाबाद में घना कोहरा और शीतलहर जारी है। IMD के मुताबिक आज मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री है।

नेपाल के बागलुंग में स्थानीय समयानुसार 1 और 2 बजे 4.7 और 5.3 तीव्रता के 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तड़के 2.19 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप, 3.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

संबंधित समाचार