मुरादाबाद : असहायों की करेंगे मदद, पूल पार्टी में मनाएंगे नववर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संगठनों व क्लब के पदाधिकारियों ने नए साल की रूपरेखा की तैयार 

मुरादाबाद,अमृत विचार। नए साल को यादगार बनाने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं। कोई परिवार के साथ बाहर जाने तो कोई दोस्तों के साथ पार्टी करने की तैयारी में है। संगठन व क्लब के सदस्यों ने भी रूपरेखा तैयार की है, जो वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच खुशियां बाटेंगे। जरूरतमंदों की सहायता कर सादगी से नए साल का स्वागत करेंगे।     

बच्चों को बनाएंगे योग से निरोग
 नए साल की शुरुआत पाठशाला के बच्चों के साथ मनोरंजन से होगी। संस्था की टीम पाठशाला के बच्चों को योग कराएगी। जीवन में एक अच्छे काम का संकल्प दिलाया जाएगा। विभिन्न खेल खिलाए जाएंगे और उपहार बांटे जाएंगे।  - गरिमा सिंह, संचालिका, पराग ह्यूमन फाउंडेशन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन 
वैश्य समाज की ओर से सिल्वर स्कूल में नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना गुप्ता, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा। - सुनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष, वैश्य समाज

न्यू ईयर पार्टी का होगा आयोजन
नया साल धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब की ओर से तैयारियां चल रही हैं। पूल पार्टी होगी। इसमें फैशन शो, नृत्य प्रतियोिगता समेत विभिन्न खेल होंगे। महिलाओं को उपहार भी दिए जाएंगे। वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ स्वादिष्ट भोजन करेंगे। - रीता सिंह, अध्यक्ष, ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस 

फैशन शो व नृत्य प्रतियोगिता होगी
नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब की ओर से तैयारियां चल रही हैं। न्यू इयर पार्टी होगी। इसमें फैशन शो, नृत्य प्रतियोगिता समेत विभिन्न खेल होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उपहार भी दिए जाएंगे। -रशिम दुग्गल, अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब ऑफ एसेंस 

वृद्धों के साथ बांटेंगे सुख-दुख
संस्था सादगी और श्रद्धा के साथ नए साल मनाएगी। इसमें भव्य कीर्तन होगा। सर्दी के मद्देनजर जरूरमंदों को कंबल वितरण किए जाएंगे। जरूरतमंदों को घर के बने स्वादिष्ट व्यंजन भी खिलाए जाएंगे।   -गीतांजलि पांडेय अध्यक्ष, आओ हाथ बढ़ाएं संस्था 

वृद्धाश्रम में कार्यक्रम करेंगी 
नए साल पर संस्था मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम करेगी। इसमें वृद्धों के साथ समय बिताएंगे। खेल खेलेंगे, प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके अपने बनकर सुख-दुख बांटने की कोशिश की जाएगी। घर के बने स्वादिष्ट व्यंजन भी खिलाए जाएंगे।  - दीपा खन्ना अध्यक्ष,रोटरी क्लब ब्राइट

पहाड़ी क्षेत्रों के शौक ने मुरादाबाद में फीकी की नए साल की रौनक
मुरादाबाद । नए साल पर पर्यटक व सैलानियों के बीच नैनीताल, रामनगर व वृंदावन समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्र के बढ़ते क्रेज ने मुरादाबाद के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। साल के पहले ही दिन करोड़ों का कारोबार कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि व्यापारी दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।   नए साल के जश्न में कुछ दिन बाकी है। ऐसे में साल के अंतिम दिन और नववर्ष के स्वागत को खास बनाने के लिए लोग तैयारियां कर रहे हैं। शहर में 40-50 शानदार होटल हैं। इनमें पार्टियां होती थीं। दो सालों से कोरोना की पाबंदियों के चलते कार्यक्रम पर रोक लगी हुई थी। लेकिन इस बार नए साल पर कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर तैयार किए हैं। लेकिन कोरोना की आहट व पहाड़ी क्षेत्रों में नए साल का जश्न मनाने की आशंका से व्यापारी कारोबार में कमी की उम्मीद से चिंचित हैं।  

दो सालों से कोरोना से कारोबार प्रभावित हुआ। इस बार कारोबार की उम्मीद पर वीकेंट का साया है। लोग परिवार के साथ बाहर जाने की अधिक तैयारी में हैं। नैनीताल, मसूरी, रामनगर में बुकिंग फुल हो गई है। रामनगर में रिजॉर्ट पैकेज निकाल रखे हैं। यहां कारोबार में मंदी है। दो साल पहले नए साल पर पांच करोड़ का कारोबार होता था। लेकिन इस बार दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।  -राजू सरीन, अध्यक्ष, बैंकट हाल एसोसिएशन

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी का हाल...शराब के पैकेट और गंदगी से बिगड़ी अटल पथ स्थित पार्क की सूरत

 

संबंधित समाचार