परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए US Virgin Islands पहुंचे Joe Biden

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किंगशील (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने और आराम करने के लिए मंगलवार को वर्जिन द्वीप समूह पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने मंगलवार को वाशिंगटन से सेंट क्रोक्स द्वीप के लिए उड़ान भरी। 

सेंट क्रोक्स द्वीप उन तीन द्वीपों में से एक है, जिन्हें मिलाकर कैरेबियाई क्षेत्र का अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह बनता है। इसमें सेंट जॉन और सेंट थॉमस नामक दो अन्य द्वीप भी शामिल हैं। राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी एशले, दामाद हॉवर्ड क्रीन, पोती नताली और पोता हंटर भी हैं। 

अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और कड‍़ाके की ठंड के बीच बाइडेन कुछ समय बिताने के लिए यहां पहुंचे हैं। सेंट क्रोक्स एक उष्णकटिबंधीय द्वीप है। बाइडेन जब 2009 से 2017 तक उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब भी वह यहां छुट्टियां मनाने आया करते थे। 

ये भी पढ़ें:- Spain में पायलटों की हड़ताल, Airline Air Nostrum की 37 उड़ानें रद

संबंधित समाचार