हरदोई: डिवाइडर से टकरा कर घायल हुए चचेरे भाई ने भी दम तोड़ा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर मंगलवार को हुआ था सड़क हादसा

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे सगे चचेरे भाई डिवाइडर से टकरा कर ज़ख्मी हुए थे। जिनमें से एक की वहीं पर मौत हो गई थी। जबकि दूसरा बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां देर रात को उसकी भी मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए दोनों अरवल थाने के चांदा महमदपुर के रहने वाले थे। 

बताते चलें कि मंगलवार की शाम को अरवल थाने के चांदा महमदपुर निवासी ब्रजेश पुत्र रमाकांत और उसका चचेरा भाई दिनेश पुत्र हरिनाथ दोनों बेहटा गोकुल थाने के टोंडरपुर से चचेरे ससुर शीशराम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बेहटा धीरा की मोड़ पर अचानक किसी के सामने आने से बाइक बेकाबू हो कर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में ब्रजेश की वहीं पर मौत हो गई थी। जबकि दिनेश बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात को उसने भी दम तोड़ दिया। दिनेश बाइक चला रहा था, जबकि ब्रजेश पीछे बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: 400 मीटर दौड़ में श्रवण और 100 में कैफ रहे प्रथम  

संबंधित समाचार