उत्तर रेलवे आलमबाग कारखाने ने तैयार की ऑसिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम रिकॉर्डिंग कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना लॉकडाउन अवधि के दौरान महामारी से बचाव के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लगातार प्रयास कर रही है। उत्तर व उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे के आलमबाग कारखाने ने लखनऊ मंडल के लिए घरेलू स्‍तर पर ऑसलेशन मॉनीटरिंग सिस्‍टम रिकॉर्डिंग कार तैयार की है। …

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना लॉकडाउन अवधि के दौरान महामारी से बचाव के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लगातार प्रयास कर रही है। उत्तर व उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे के आलमबाग कारखाने ने लखनऊ मंडल के लिए घरेलू स्‍तर पर ऑसलेशन मॉनीटरिंग सिस्‍टम रिकॉर्डिंग कार तैयार की है।

इन-हाउस फैब्रिकेटेड (ऑसिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम) रिकॉर्डिंग कार नंबर 15734 लखनऊ मंडल के लिए तैयार की गई है। अब मंडल अपने डी व ई श्रेणी के मार्गों की ट्रैक राइडिंग क्वालिटी की निगरानी में आत्मनिर्भर हो जाएगा। इसी कार पर ओएमएस सिस्टम का उपयोग करने से ट्रैक निगरानी की प्रभावकारिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। इस ओएमएस रिकॉर्डिंग कार के दोनों सिरों पर बड़ी निरीक्षण खिड़कियों वाले निरीक्षण लाउंज हैं। इसमें मॉड्यूलर किचन, डबल बेड रूम हैं, जिनके साथ बाथरुम संलग्‍न हैं।

ऑसलेशन मॉनीटरिंग सिस्‍टम रिकॉर्डिंग कार में पटरियों और रेलवे वाहनों की स्थिति का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक प्रणाली लगाई गई है। ओएमएस किसी भी इच्छित स्थान पर लगाता र गति में रहते हुए गाड़ी के फर्श पर ऊर्ध्वाधर और पार्श्व त्वरण को मापता है। ओएमएस तकनीक ने हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि यह ट्रैक की निरंतर निगरानी कर सकता है।

संबंधित समाचार