अयोध्या : आगामी चार जनवरी तक भरे जाएंगे एलएलबी व स्नातक के परीक्षा फार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी, बीए, बीएससी व बीकाॅम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के आनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तारीख 4 जनवरी निर्धारित की है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखते हुए एक प्रति महाविद्यालय में जमा करनी होगी।

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एलएलबी (त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय) के प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम व नौवें सेमेस्टर की मुख्य व भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के आनलाइन परीक्षा फार्म को महाविद्यालयों द्वारा 6 जनवरी तक सत्यापन करते हुए 9 जनवरी तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करना होगा।

बीए, बीएससी व बीकाॅम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर  के आनलाइन परीक्षा फार्म को महाविद्यालयों द्वारा 7 जनवरी तक सत्यापन किया जायेगा।इसके साथ ही प्रथम सेमेस्टर में बैक लाॅग व अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा। मीडिया प्रभारी डा. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने इस सूचना से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को अवगत कराने के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : पैमाइश के दौरान वकील की पिटाई मामलें में दस के विरुद्ध केस दर्ज

संबंधित समाचार