लखनऊ : एम्पॉवर स्किल फाउंडेशन ने देर रात जरुरतमंदों को बांटे कंबल, सड़क किनारे सो रहे लोगों को मिली राहत
लखनऊ, अमृत विचार। हाड़-मांस कंपा देने वाली सर्दी में एम्पॉवर स्किल फाउंडेशन ने देर रात जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए। संस्था के सदस्यों ने मिलकर शहर की अलग-अलग जगहों पर कंबल बांटे। राजाजीपुरम से लेकर हनुमान सेतु तक सड़क किनारे सो रहे जरूरतमंदों को कंबल दिए गए।
संस्था की अध्यक्षा वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था के सदस्यों अनुज श्रीवास्तव, ब्यूटी खत्री, आशीष शर्मा, सौरभ, नितेश, वत्सल, निदा, करन, पूनम बंसल और एकांश के योगदान से कंबल वितरण संभव हो पाया और कंबल खरीदने हेतु धनराशि एकत्रित की जा रही है। जिससे आगे भी इस तरह के कंबल वितरण कार्यक्रम होते रहेंगे।
ये भी पढ़ें- लखनऊ: आकाश को अलॉट हुआ आजम का सरकारी आवास
