अयोध्या: निकाय चुनाव में OBC आरक्षण के लिये कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को विधि सम्मत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजदेव वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की अपर्याप्त तैयारी तथा विधि सम्मत सर्वेक्षण न कराए जाने के कारण उच्च न्यायालय ने आरक्षण पर रोक लगा दी है, जो कि अन्य पिछड़ा वर्ग को मिले विधि सम्मत अधिकार का हनन है।

एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार की अनियमितताओं के कारण पिछड़ों के आरक्षण पर कुठाराघात हुआ है। सरकार न तो आरक्षण देना चाहती है और न ही चुनाव कराना चाहती है। इसलिए जनमानस के हकों पर हमला कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों का संवैधानिक हनन हो रहा है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम चुनाव में अपनी हार निश्चित जानकर चुनाव को टालने के लिए इस तरह का बर्ताव कर रही है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, अजीत वर्मा, विशाल वर्मा, फूलचंद यादव, आशीष गुप्त, डीएन वर्मा, अमरीश प्रताप मौर्य, आदित्य पटेल व प्रमिला राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-OBC आरक्षण: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची UP सरकार, दाखिल की अर्जी

संबंधित समाचार