नैनीताल: बदहाल स्थिति में नगर पालिका का रैन बसेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में रैन बसेरा नगर पालिका की अनदेखी के चलते इन दिनों बदहाल स्थिति में है। नैनीताल में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब मुसाफिर व पर्यटक इन रैन बसेरों में रहने आते हैं। लेकिन पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे में महिलाओं के रहने और सोने के लिए कोई उचित व्यवस्था तक नहीं है। दीवारों में सीलन आने से रैन बसेरे में जहां बदबू फैली हुई है वहीं, यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए एक शौचालय है। नगर पालिका की ओर से ज्यादातर इस पर ताला ही लटका रहता है।

रैन बसेरे की देखरेख करने वाले नगरपालिका कर्मी व केयर टेकर मोहन टम्टा ने बताया कि पुरुषों के लिए 10 चारपाई हैं। जबकि महिलाओं को जमीन में गद्दे डालकर सुलाया जाता है। पालिका ने यहां पीने के लिए गरम पानी, सूप, और नहाने के लिए गर्म पानी की बेहतर व्यवस्था की है।

लेकिन पड़ताल में यहां ताला लटका हुआ मिला हालांकि पालिका कर्मचारियों का कहना है कि रैन बसेरे में शाम के समय ज्यादातर शराबी अपना अड्डा जमा लेते हैं। इसे देखते हुए दिन के समय ताला लटका दिया जाता है और जब भी कोई आगंतुक आता है तो उसके आईडी कार्ड के माध्यम से सोने की व्यवस्था की जाती है। 

ठंड को देखते हुए रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया है। यहां आने वाले यात्रियों, मुसाफिरों और पर्यटकों की सुविधा के लिए फ़िल्टर युक्त गर्म पानी, नहाने के लिए गर्म पानी और हीटर की व्यवस्था की गई है। जो कमियां हैं, उन्हें जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। - आलोक उनियाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल

संबंधित समाचार