नानकमत्ता: तमंचा व बंदूक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता/खटीमा,अमृत विचार। नानकमत्ता पुलिस ने दो लोगों को नानकसागर डाम के निकट से एक तमंचा व एक बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नानकमत्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सीओ वीर सिंह ने इसका खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि अवैध असलाह के खिलाफ उनके निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने नानकसागर डैम के निकट से नानकमत्ता के ग्राम टुकड़ी निवासी आरोपी सुवेग सिंह से एक 315 बोर का तंमचा, कारतूस व हरदीप सिंह के कब्जे से एक बंदूक व कारतूस बरामद किया। आरोपियों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई लक्ष्मण सिंह जोशी, सिपाही प्रवीण गोस्वामी, नवनीत कुमार शामिल रहे। 

संबंधित समाचार