CBSE Board Exam 2023 असमंजस में न रहे छात्र, इस बार पूरे सिलेबस से आयेंगे सवाल, जानिए कब होंगे प्रैक्टिकल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)दसवीं और बारहवीं 2023 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लेकिन छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा की कोरोना काल की तरह से इस बार  परीक्षा में छूट नहीं मिलेगी। सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि छात्र किसी भी प्रकार से असमंजस में न रहे परीक्षा में 100 प्रतिशत सिलेबस से ही सवाल पूछे जायेंगे। दरअसल कोविड काल में सीबीएसई ने छात्रों को सहूलियत देते हुए सरल सवालों के साथ सिलेबस में कटौती कर दी थी।

ऐसे में कई अभिभावकों और छात्रों की ओर से सवाल था कि इस बार प्रश्नपत्र कितने प्रतिशत कोर्स से आयेगा। पिछले साल 10वीं और 12वीं के एग्जाम दो टर्म में आयोजित किया गया था। इस दौरान जो छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके मार्क्स दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे। लेकिन इस बार एक ही टर्म में परीक्षा भी आयोजित की जायेगी। 

इस बार लखनऊ सहित देश भर में शामिल होंगे 34 लाख से अधिक परीक्षार्थी 
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की साल 2023 में होने वाली परीक्षा में इस बार करीब 34 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट गुरुवार को जारी कर दी गई है। दोनों ही क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा।

एक जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल 
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसके लिए विषयवार शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।

ये भी पढ़े:- CBSE Exam Dates: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़े:- यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 : अपलोड हुई सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची

संबंधित समाचार