आज का राशिफल। 30 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज संवेदनशीलता के कारण आपका मूड कुछ खराब रहेगा। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने अनुभवों का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए बुद्धिमान लोगों से सलाह अवश्य लें। अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें।

वृष

आज आपका का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष बड़े अभियान में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे।

मिथुन

आज अधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। कर्जों को चुकाने का बेहतरीन समय है। जॉब में आपको अधिकार और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। वृद्धजनों की सेवा में तत्पर रहेंगे।

कर्क

आज जॉब में स्थानांतरण होने की संभावना है। आपकी बड़ी समस्या दूर हो सकती है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।

सिंह

आज आपके आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ेगा। बातचीत के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी मित्र के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर पर हावी न होने दें।

कन्या

आज आपको उत्साह वर्धन सूचना मिल सकती है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। छात्रों को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है।

तुला

आज स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। कुछ दिनों से किसी पहेली में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जाएगा। कारोबार  में बड़े लाभ का य‍ोग बन रहा है। शिक्षा और प्रतियोगिता में विजय मिल सकती है।

वृश्चिक

आज संपत्ति संबंधी मामलों को टालना बेहतर होगा। फेफड़ों में संक्रमण होने की संभावना है। अपना काम स्वयं करें दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

धनु

आज आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। गृहकार्यों में आप हाथ बटायेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ न्यूनता रहेगी। भाई-बहन आपको काफी लाभ पहुंचाएंगे।

मकर

आज आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। ऑनलाइन जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। पुराना उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिंता दूर होगी।

कुंभ

आज धन को लेकर परेशानी दूर होगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा आपके विरोधी जन भी करेंगे। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशांत रहेंगे। संतान की ओर से शुभ संदेश प्राप्त होगा।

मीन

आज आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो वह दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।