बरेली: सबसे लोकप्रिय मुंबई स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद, रैक नहीं होने कारण रेलवे का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों इज्जतनगर रेल मंडल में जिस ट्रेन को मंडल की सबसे लोकप्रिय ट्रेन की घोषित किया गया था उसे ही रेलवे को बंद करना पड़ रहा है। स्पेशल ट्रेन के चलते किराया अधिक होने के बावजूद ट्रेन को अधिक संख्या में यात्री मिले, रैक नहीं होने के कारण ट्रेन को बंद करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: खाताधारकों के खातों से निकाली लाखों की रकम, बैंक पहुंचने पर की अभद्रता...

दरअसल रेलवे ने मुंबई को जाने वाली 09075/ 09076 मुंबई सेन्ट्रल-काठगोदाम समर स्पेशल का संचालन सप्ताह में एक दिन शुरू किया गया था। मुंबई से हर बुधवार व काठगोदाम से गुरुवार को इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। दूसरी तरफ रेलवे ने 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल का संचालन सप्ताह में दो दिन शुरू किया था।

यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को बांद्रा टर्मिनस से और प्रत्येक शनिवार और सोमवार को इज्जतनगर से चलाई जा रही थी। इन ट्रेनों को नियमित करने की सिफारिश भी मंडल के कमर्शियल विभाग द्वारा की गई थी। बीच-बीच में ट्रेनों के फेरे तक बढ़ाए गए। लेकिन रैक नहीं होने के कारण संचालन भी नहीं हो पा रहा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि दोनों ट्रेनें पश्चिम रेलवे के रैक से चलाई जा रहीं थीं।

दोनों समर स्पेशल ट्रेनों के कारण इज्जतनगर मंडल की मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेन का बोझ भी कम हुआ था। मगर अब एक बार फिर 22976 रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन पर बोझ बढ़ गया है। इस ट्रेन में वेटिंग 300 से भी अधिक दिखा रहा है। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई जाने वाली दोनों समर स्पेशल ट्रेनों में पश्चिम रेलवे के रैक लगे हुए थे। यह ट्रेन मंडल की सबसे लोकप्रिय ट्रेन बनी थी। लेकिन रैक नहीं होने कारण ट्रेन का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नववर्ष से जेब ढीली के साथ शहर में मिलेगी ई-बस की सेवा, बढ़ाया गया किराया

संबंधित समाचार