राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने PM मोदी के मां के निधन पर शोक जताया, कहा-हीरा बा का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक जताया 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपनी मां को खोना जीवन का सबसे दुखद पल है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा है कि हीरा बा का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मुर्मू ने  हीरा बा के निधन पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। 

ये भी पढ़ें:-हीरा बा की 100 साल की जीवन यात्रा का अंत... PM Modi ने दी मां को मुखाग्नि

मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! उल्लेखनीय है कि हीरा बा का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 


आडवाणी ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक जताया 
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपनी मां को खोना जीवन का सबसे दुखद पल है। आडवाणी ने एक बयान में कहा कि नरेन्द्रभाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। 

ये बातें हमेशा याद की जाएंगी और सभी को इनकी कमी खलेगी। मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। आडवाणी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मां को खोना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे दुखद घटना होती है।

ये भी पढ़ें:-

संबंधित समाचार