अयोध्या: जुड़वा शहर सोमवार की शाम से हो जाएगा सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर जनपद पुलिस ने यातायात डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। जुड़वा शहरों अयोध्या-फैजाबाद की सीमा सोमवार शाम 5ः00 बजे तथा जनपद की सीमा मंगलवार मध्यरात्रि से सील हो जाएगी। जुड़वा शहरों में केवल …

अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर जनपद पुलिस ने यातायात डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। जुड़वा शहरों अयोध्या-फैजाबाद की सीमा सोमवार शाम 5ः00 बजे तथा जनपद की सीमा मंगलवार मध्यरात्रि से सील हो जाएगी। जुड़वा शहरों में केवल स्थानीय निवासियों को पहचान व निवास प्रमाण पत्र के आधार पर इंट्री मिलेगी।

जुड़वा शहरों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
भूमिपूजन और प्रधानमंत्री के आगमन का कार्यक्रम भले ही राम नगरी अयोध्या में साकेत महाविद्यालय से लेकर हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि परिसर तक सीमित हो लेकिन वाहनों का प्रवेश जुड़वा शहरों में प्रतिबंधित रहेगा।सोमवार की शाम 5 बजे से जुड़वा शहर की सीमा सआदतगंज से, नवीन मण्डी से, शांति चौक से, बूथ न 03 से, महोबरा कट से, बूथ न0 4 से, साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर से, बालूघाट बैरियर से सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। केवल अयोध्या के निवासी ही पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे।

जबकि अयोध्या की सीमा में गैस गोदाम से चक्रतीर्थ की ओर, गुप्ता होटल से साकेत बैरियर की ओर, महोबरा चौराहे से टेढ़ी बाजार की ओर, आसिफबाग चौराहे से विद्याकुण्ड / मणिपर्वत की ओर, साथी तिराहा से रामघाट चौराहा की ओर, रामघाट चौराहा से हनुमानगढ़ी, दीनबंधु तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। स्थानीय निवासी पहचान पत्र दिखाकर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर प्रवेश कर सकेंगे।

मंगलवार की मध्य रात्रि से ठप हो जाएगा हाईवे पर आवागमन
पीएम के कार्यक्रम और सुरक्षा के मद्देनजर जनपद पुलिस ने मंगलवार की मध्यरात्रि से कार्यक्रम समाप्ति तक फोरलेन हाईवे पर आवागमन प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। प्रतिबंध के तहत लखनऊ से गोरखपुर- बस्ती की ओर जाने वाले वाहन बाराबंकी चौपला तिराहे से जरवल रोड, करनैलगंज गोण्डा वजीरगंज, नवाबगंज होते हुए बस्ती गोरखपुर,गोरखपुर-बस्ती से लखनऊ- अम्बेडकर नगर जाने वाले वाहन घघउआ चौकी से नवाबगंज गोण्डा, जरवल रोड बाराबंकी होकर लखनऊ एवं कलवारी पुल होकर अम्बेडकरनगर जायेंगे। गोण्डा-बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर लखनऊ-बाराबंकी की ओर जाने वाले वाहनो को गोण्डा अथवा मनकापुर से रोककर कर्नेलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी लखनऊ जाने दिया जाएगा।

प्रयागराज-सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती-गोरखपुर जाने वाले वाहनो को टेढ़ी बाजार कूरेभार से महरूआ,अम्बेडकरनगर, टाड़ा कलवारी पुल होकर अम्बेडकर नगर से अयोध्या होकर गोरखपुर बस्ती गोण्डा जाने वाले वाहनों को तहसील तिराहा अम्बेडकरनगर से टांडा कलवारी पुल के रास्ते घघउआ चौकी होकर अपने गंतव्य एवं लखनऊ जाने वाले वाहन को थाना अहिरौली यादव नगर चौराहा से भीटी के रास्ते सुल्तानपुर होकर लखनऊ भेजा जाएगा।रायबरेली-अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती गोरखपुर जाने वाले वाहन अमेठी अम्बेडकर नगर तिराहा से सुल्तानपुर,महरुआ,टाण्डा कलवारी पुल होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

सीओ यातायात अरविंद चौरसिया ने बताया कि पद बंधुओं का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। एम्बुलेन्स एवं मरीज वाहनो के लिए विशेष ग्रीन कॉरीडोर बनाकर गन्तव्य को भेजा जायेगा। यातायात डायवर्जन कार्यक्रम चलने तक लागू रहेगा। चौक चौराहों तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर बैरिकेडिंग तथा मोबाइल बैरियर सक्रिय किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार