Kanpur News : केमिकल इंजीनियरिंग छात्र कनाडा में कर सकेंगे स्टार्टअप, HBTU में केमकॉन का आयोजन
Kanpur News कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में केमकॉन का आयोजन।
Kanpur News कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में केमकॉन का आयोजन किया गया है। इसमें केमिकल इंजीनियरिंग छात्र कनाडा में स्टार्टअप कर सकेंगे।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में केमकॉन 2022 का आयोजन किया जा रहा है, जहां देश ही नहीं विदेश के कई संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। गुरुवार को कैनेडियन एसोसिएशन ऑफ केमिकल इंजीनियर्स और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग के बीच एमओयू साइन किया हुआ।
जिसमें स्टार्टअप, रिसर्च और प्रोजेक्ट कार्य पर सहमति बनी। भारतीय छात्रों को कनाडा में स्टार्टअप करने का मौका मिल सकेगा। उन्हें वहां के बाजार में अपने उत्पाद को बेचने के लिए बाजार मिल पाएंगे। कनाडा के संस्थान के पदाधिकारी और वहां के कई उद्योगपति शामिल हुए। करार पत्र प्रो. अजय के. दलाई और प्रो. आरके त्रिवेदी के बीच हुआ।
कनाडा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. अनिल मेहरोत्रा ने किया। डॉ. मेहरोत्रा द्वारा कच्चे तेलों से मोम के जमाव की भविष्यवाणी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आण्विक प्रसार मॉडलिंग दृष्टिकोण पर विचार विमर्श किया। डॉ. सुदीप रक्षित ने बायो एनर्जी और बायो रिफाइनरी में हुए विकास पर जानकारी दी। प्रो. मंजूश्री मिश्रा ने एक उपयोग वाले प्लास्टिक के सतत विकल्प और प्रो. एमके झा ने वनस्पति तेल के एस्टरीफिकेशन के लिए बेहतर तकनीक की जानकारी दी।
इन विषयों पर हुई परिचर्चा
व्यर्थ पानी का उपचार, बायोमास उपयोगिता, जैव ऊर्जा, नैनो प्रौद्योगिकी, नैनो विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और केमिकल इंजीनियरिंग पर परिचर्चा हुई।
