हल्द्वानी: जंगल में कूड़ा फेंकने वालों का किया जाए चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी डीएम, एडीएम व डीएफओ संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी डीएफओ से कहा कि जंगलों के किनारे पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों और होटलों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। जिलों में लंबित कोर्ट विवादों का जल्दी निस्तारण किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम भी खतौनी में दर्ज हैं ऐसी स्थिति मैदानी क्षेत्रों में अधिक है,  इसमें सुधार की जरूरत है। इस बाबत संबंधित अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें। आयुक्त ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का लक्ष्य भी पूरा करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि खाद्य निरीक्षक समय-समय पर रेस्टोरेंट, होटल आदि की चेकिंग करें ताकि मिलावटी खाद्यों पर लगाम कस सके। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एडीएम अशोक जोशी, एसडीएम राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि मौजूद रहे। 

 

संबंधित समाचार