पीएम मोदी, कोविंद और नायडू समेत इन नेताओं ने दी रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने भाई-बहन के रिश्ते के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर सोमवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मोदी ने शुभकामना संदेश देते हुए ट्वीट किया, “ …
नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने भाई-बहन के रिश्ते के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर सोमवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मोदी ने शुभकामना संदेश देते हुए ट्वीट किया, “ रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
रक्षाबंधन पर कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रेम और विश्वास के अटूट रिश्तों के त्योहार रक्षाबंधन पर देशवासियों को सोमवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “ रक्षाबंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वा स का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है।” उन्होंने आगे लिखा, “ आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्माोन और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्पआ दोहराएं।”
नायडू ने दी रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रक्षाबंधन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है और कहा है कि राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह की प्रतीक है जो नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा की अपेक्षा भी करती है। नायडू ने सोमवार को एक संदेश में कहा कि देश और दुनिया में रक्षा बंधन का पर्व भाई- बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भाई और बहन के प्रेम और स्नेह को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है। रक्षाबंधन समाज में बंधुत्व की भावना का भी प्रतीक है।
नायडू ने कहा, “ महामारी के इस दौर में परस्पर सहिष्णुता, संक्रमण से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और सहायता, बंदी के कारण प्रभावित हुए श्रमिक भाइयों को हर संभव मदद ….यही इस रक्षाबंधन को सार्थक बनाएगी।” उप राष्ट्रपति ने कहा कि इस पवित्र पर्व पर सबकों को महिलाओं की गरिमा, प्रतिष्ठा और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। समाज को महिलाओं को विकास के पूरे अवसर देने चाहिये जिससे वे अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने इस अवसर पर देश में शांति, सदभावना और समृद्धि की कामना भी की।
मायावती ने दी रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि देशवासियों को रक्षाबंधन, जो भाई-बहनों का वह खास वार्षिक पर्व है जिसमें भाई की कलाई पर बहन रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं, की हार्दिक बधाई व ढेर शुभकामनायें. समाज की भलाई इसी में है कि सभी लोग इस पर्व की पवित्र भावना के तहत् शुद्ध मन से जिन्दगी गुजारने का प्रयास करें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
राहुल ने रक्षाबंधन की दी बधाई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रक्षा बंधन पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राहुल ने अपने ट्वीट में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा , “ प्रत्येक को रक्षाबंधन की बधाई।” उन्होंने ट्वीट के साथ अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है।
राहुल जैसा भाई मिलने पर मुझे गर्व है : प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हए कहा कि उनके भाई तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और ऐसा भाई मिलने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने ट्वीट किया , “हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
