आज का राशिफल। 31 दिसंबर, 2022
मेष
आज आपको हर स्थिति में सबके साथ सामंजस्य बनाकर रखना होगा। करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो थोड़ा धैर्य रखें। सम्मानित व्यक्तियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी।
वृष
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बड़ों की राय लेने से आपको सफलता मिलेगी। नए संबंधों में ज्यादा भरोसा न करें। विदेश यात्रा बाधित हो सकती है। संतान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन
आज आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपने कार्यों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। परिजनों के साथ एकमत रहेंगे। करियर को लेकर बेहतरीन अवसरों का इंतजार खत्म होगा।
कर्क
आज करियर में बदलाव कर सकते हैं। आकस्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जीवन में स्थिरता आएगी। बुजुर्गों के प्रति मन में श्रद्धा भाव रखें। रिश्तों में आ रही दूरी को दूर करने का प्रयास करें।
सिंह
आज अपनी इच्छाशक्ति से कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। आप उपन्यास और गूढ़ साहित्यों में रुचि ले सकते हैं। जिस काम को अधूरा छोड़ दिया था उसे पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध मधुर रखें।
कन्या
आज सामाजिक बंधन को लेकर आप परेशान रहेंगे। किसी छोटी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा न करें। अपने व्यवहार को लेकर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें। घर के कार्यों को लेकर थकान हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
तुला
आज व्यापार में धन लाभ हो सकता है। स्थान परिवर्तन की योजना को लेकर जल्दबाज़ी न करें। मौजमस्ती और मनोरंजन को काफी समय देंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें।
वृश्चिक
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आपकी मुलाक़ात किसी बड़े धनवान व्यक्ति से हो सकती है। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। अपने प्रेमी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु
आज दूसरों की मदद करने में संकोच न करें। अपने व्यापार को लेकर त्वरित निर्णयों से आपको लाभ मिलेगा। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। छाती में कफ जम सकता है।
मकर
आज गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें वरना आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आ सकती हैं। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
कुंभ
आज अपनी क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। काम को लेकर सावधानी रखें।
मीन
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपनी योजनाओं को ठीक तरह से अमल में ला पाएंगे। शारीरिक थकान के कारण थोड़ा गुस्सा हो सकते हैं। आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी।
