Kanpur Air Pollution : दूषित कणों का हमला होने से शहर की सेहत खराब, AQI पहुंचा 223

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Air Pollution कानपुर में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है।

Kanpur Air Pollution कानपुर में दूषित कणों का हमला होने से शहर की सेहत खराब हो रही है। पानी के छिड़काव और पीसीबी नोटिस के बावजूद नहीं प्रदूषण की स्थिति सुधरी नहीं है। इससे पर्यावरण को भी लगातार नुकसान हो रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Air Pollution शहर की मिट्टी को दबाने और प्रदूषण घटाने के लिए छिड़काव और तमाम नोटिस कार्रवाई के बावजूद कोई असर नहीं पड़ा है। शहर में प्रदूषण की स्थिति शुक्रवार को भी खराब रही है। एक्यूआई नारंगी घेरे (खराब) के मानक को पार कर चुका है। दो सौ से अधिक एक्यूआई होने से पर्यावरण की सेहत फिर से बिगड़ गई है।

प्रदूषण लगातार बढ़ता गया, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से लेकर प्रशासन तक में केवल चिंता ही हुई। बैठकें हुईं और छिड़काव और नोटिस कार्रवाई भी केवल औपचारिक भर ही रहे। लगातार शहर में प्रदूषण खराब स्थिति पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को दूषित कणों ने पर्यावरण को खूब नुकसान पहुंचाया। नतीजा यह रहा कि सवा दो सौ के करीब एक्यूआई पहुंचने से स्थिति खराब हो गई।

शहर में काला धुआं छोड़ते वाहनों पर कोई रोक नहीं लगी। प्रशासनिक अधिकारियों के सख्ती के बावजूद आरटीओ कोई भी ठोस कदम नहीं उठा सका। वहीं नोटिस और निगरानी कार्रवाई के बावजूद सड़कों की धूल पर नियंत्रण नहीं लगा, लगातार ये धूल हवा को दूषित कर रही है।

वहीं फैक्ट्रियों से निकलने वाला दूषित काले धुएं पर भी प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। प्रदूषण की वजह से खांसी और सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में इस बीमारी के रोगियों की लगातार ओपीडी बढ़ रही है। लेकिन बावजूद इसके जिम्मेदारों पर जूं नहीं रेंग रही है। 

मंडल मुख्यालयों की स्थिति

मंडल        एक्यूआई
लखनऊ     273
प्रयागराज   199
बरेली         188
झांसी         122
आगरा       102

यह भी पढ़ें- Kanpur के ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़े, साल के अंत तक शहर से खत्म नहीं हुई जाम की समस्या

संबंधित समाचार