संभल: वेल्डिंग करते समय दाल मिल के साल्वेंट प्लांट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फैक्ट्री कर्मचारी व दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। संभल गेट घनी आबादी में बेसमेंट में बने दाल मिल के साल्वेंट प्लांट में शनिवार की सुबह वेल्डिंग करते समय आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। फैक्ट्री कर्मचारी व मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों  ने आग पर काबू पा लिया।  

गनीमत यह रही कि आग ने वहां पर रखे आक्सीजन व एलपीजी के सिलेंडर को अपनी चपेट में नहीं लिया।  वरना बड़ा हादसा को सकता  था। आग लगने से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।  मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने मामले की जांच की बात कही है।

स्टेशन रोड गीता कालोनी निवासी सुबोध गुप्ता की संभल गेट पर रामा पल्सेज के नाम से दाल मिल है। इस मिल में शनिवार की सुबह बेसमेंट स्थित साल्वेंट प्लांट में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वहीं एलपीसी व आक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ था। करीब 12 बजे वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई।

इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ कर्मचारियों ने समय रहते सिलेंडरों को  बाहर निकाल लिया। दमकल को सूचना देने के बाद कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर सीएफओ केके ओझा अग्निशमन वाहन व कर्मचारियों के साथ वहां आ गए।

मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  आग बुझाने के बाद जब दमकल कर्मचारियों ने जांच की तो आग बुझाने वाला एक छोटा सिलेंडर एक्सपायरी डेट का निकला। मिल स्वामी ने आग की चपेट में आने से 40 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।

आग लगने से संभल गेट पर लगा जाम
संभल गेट स्थित दाल मिल के बेसमेंट के सेल्वेंट प्लांट में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दल पहुंचा था। मिल अंदर होने तथा वाहन न जाने के कारण अग्निशमन दल को परेशानी का सामना करना पड़ा। उसने अपना वाहन संभल गेट मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दिया। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरु किया। इससे संभल गेट पर जाम लग गया। इससे आवागमन बाधित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग के दौरान मिल के अंदर ऑक्सीजन व एलपीजी सिलेंडर भी थे। वहीं उपकरण एक्सपायरी डेट के मिले। सभी बिंदुओं पर जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी---केके ओझा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, चन्दौसी।

यह भी पढ़ें- संभल: सफाईकर्मी-पालिकाध्यक्ष के विवाद ने पकड़ा तूल, हड़ताल जारी

संबंधित समाचार