लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए साल पर दीं शुभकामनाएं   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी देशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नए वर्ष में देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और मंगल कामना करते हुए सभी से आपसी भाई-चारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की है।  

अखिलेश यादव ने कहा, 'आशा की कि किसानों, गरीबों, महिलाओं, नौजवानों और व्यापारियों को भी नववर्ष में खुशियां मिलेंगी। सभी को हक और सम्मान के साथ जीवन जीने की सम्भावना का रास्ता प्रशस्त होगा। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ: सीएम योगी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं  

संबंधित समाचार