आज का राशिफल। 01 जनवरी, 2023
मेष
आज इच्छित जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।
वृष
आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगाएं। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें।
मिथुन
आज थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर पर अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा टोंका-टांकी न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे।
कर्क
आज ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुए काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। नया निवेश कर सकते हैं।
सिंह
आज साझेदारी वाले कार्यों के लिए समय उत्तम है। बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। देव आराधना और विचार मनन को समय नहीं देंगे।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। बच्चों का व्यवहार बड़ों को व्यथित कर सकता है। विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं।
तुला
आज व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। रुका हुआ काम किसी राजनीतिक प्रभाव से शुरु हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक
आज आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझाएं। व्यापार में नया अनुबंध मिल सकता है। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे।
धनु
आज प्रेम संबंधों को लेकर परिवार का रूख समर्थन और सहयोगात्मक रहेगा। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। घर की ज़िम्मेदारी आपको संभालनी होगी। पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें।
मकर
आज कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ाएंगे। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें।
कुंभ
आज व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। आनंद और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
मीन
आज समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने के प्रबल योग हैं।
