रायबरेली: अर्धसैनिक बल के जवानों ने गांव में जाकर बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, ऊंचाहार (रायबरेली)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को नववर्ष और संरक्षिका कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के कई गांव में जाकर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा बल के अधिकारी भी शामिल थे।

एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट के अधिकारियों और जवानों ने रविवार को आस-पास के गांव बभनपुर, जरीफाबाद, बहरेवा, बिकई, पूरबारा, भक्तिन का पुरवा आदि गांव पहुंचकर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है ।इस मौके पर यूनिट के डिप्टी कमांडेंट प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि केंद्रीय बल न सिर्फ सुरक्षा के प्रति सतर्क और प्रतिबद्ध है अपितु सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस मौके पर सहायक कमांडेंट आरएस सिरोही, इंस्पेक्टर अमरेश शुक्ला इंस्पेक्टर राम सुरेश, सहायक उप निरीक्षक जेपी गौतम, हवलदार मदन सिंह, उप निरीक्षक वी के चौधरी (क्राइम ब्रांच) ,के के मिश्रा(क्राइम ब्रांच),नवीन कुमार यादव(क्राइम ब्रांच),डीके सिंह( क्राइम ब्रांच),धनंजय सिंह (क्राइम ब्रांच),नीरज कुमार कुर्मी (क्राइम ब्रांच) आदि मौजूद थे। इस दौरान कुल 210 लोगों को कंबल का वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नव वर्ष पर लखनऊ प्राणी उद्यान में उमड़ी भारी भीड़, कोविड गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

संबंधित समाचार