खुशखबरी... सरकारी कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, DA में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) तत्काल प्रभाव से 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया गया है।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2023 से प्रभावी इस वृद्धि से लगभग 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि, राज्य सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने पर 2,359 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा।
‘समान काम के लिए समान वेतन’ की मांग करने वाले सरकारी शिक्षकों के विरोध के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त सचिव (व्यय) की अध्यक्षता में तीन शीर्ष अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार ने समिति की सिफारिशों के आधार पर कदम उठाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद छोड़ा खेल विभाग
