हरदोई: साल के पहले दिन मंदिर से लेकर गुरुद्वारा तक रही रौनक
हरदोई, अमृत विचार। नूतन वर्ष का पहले दिन मंदिरों से लेकर मस्जिद और गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर माथा टेका और नव वर्ष मंगलमय हो इसके लिए कामना की। हाड़ कपाती ठंडक के बावजूद मंदिरों में खासी भीड़भाड़ रही। बीते कई दिनों से हाड़ कंपाती ठंडक का प्रकोप जारी है । बीते साल का अंतिम दिन और नए साल का पहला दिन बेहद ठंडा रहा। इस ठंड की परवाह किए बगैर सुबह से ही युवतियों से युवकों तक और महिलाओं से लेकर पुरुषों तक बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी मनपसंद मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। पुष्पांजलि व प्रसाद अर्पित करके जय कारे लगाएं और नववर्ष उनके जीवन में खुशियों की सौगात लाए इसके लिए ईश्वर से कामना की।
शहर के नुमाइश चौराहा स्थित जय शिव भोले मंदिर बड़ा चौराहा के बाबा सिद्ध नाथ मंदिर छोटा चौराहा के बाबा तुरंत नाथ मंदिर बंसी नगर के नागेश्वर धाम मंदिर श्री हरदोई बाबा मंदिर श्री राम जानकी मंदिर श्री बालाजी मंदिर श्री श्रवण देवी मंदिर श्री दुर्गा देवी मंदिर सीतापुर रोड स्थित श्री काली देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ा। यहां लोगों ने ईश्वर के श्री चरणों में शीश नवाया और सुखद वर्ष बीतने की कामना की। वहीं विभिन्न ईंधन धर्म के अनुयायियों ने अपनी धर्म के अनुसार पवित्र स्थलों पर पहुंचकर नूतन वर्ष के मंगलमय होने की कामना की। मुस्लिमों ने मस्जिदों में तो सिखों ने गुरुद्वारा में तो वही क्रिश्चियंस ने चर्च में जाकर प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें -प्रेम का दूसरा नाम भक्ति है :आचार्य
