राजस्थान:  हनुमानगढ़ जिले में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच युवकों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीगंगानगर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बिसरासर गांव मेंं कार एवं ट्रक के टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब दस बजे क्षेत्र में गौशाला के पास ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

ये भी पढ़ें:-पुलवामा: संदिग्ध आतंकवादी ने CRPF जवान से छीनी राइफल

कार में छह युवक सवार थे जो बिसरासर से पल्लू आ रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में पल्लू के सरकारी हस्पताल से बीकानेर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिसरासर के निवासी थे और घायल युवक भी बिसरासर निवासी है। मृतकों की पहचान राजू, नरेश, बबलू,दानाराम और मुरली के रूप में की गई जबकि घायल अशोक पल्लू में टोल नाका का कर्मचारी है। 

ये भी पढ़ें:-जम्मू कश्मीर में LOC पर सैनिकों से मिलकर सेना प्रमुख ने नववर्ष पर दीं शुभकामनाएं 

संबंधित समाचार