शाहजहांपुर: कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। कोहरे में थाना सिंधौली क्षेत्र के बिलंदापुर मार्ग पर मियांपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटनास्थल से दोनों को अचेतावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निगोही थाना क्षेत्र के गांव रेभा निवासी 35 वर्षीय राम लखन की ससुराल खीरी जिले के गोला के गांव तलफीपुर मे थी। उनका साला बरेली जिले के एक अस्पताल में भर्ती है। वह पैसे की व्यवस्था में गांव के दोस्त 25 वर्षीय जतिन उर्फ जितेंद्र कुमार के साथ शनिवार की सुबह ससुराल गोला गए थे। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से गोला से शनिवार की रात आठ बजे निगोही वापस लौट रहे थे।

बिलंदापुर मार्ग पर मियांपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार राम लखन व जतिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को देर रात जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इधर दोनों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक जतिन की शादी नहीं हुई है। मृतक राम लखन अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गए है। दोनों शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ARM ने चालक-परिचालक को काम से रोका, यात्रियों से हुई थी तीखी नोकझोंक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता